भागलपुर

सामाजिक संगठन बिहार प्रदेश मारवाड़ी संघ 108वीं शाखा बिहपुर के द्वारा विद्यालयी छात्रों के बीच मास्क का वितरण ।। Inquilabindia

नवगछिया। देश सहित सूबे में कोरोना ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सामाजिक संगठन बिहार प्रदेश मारवाड़ी संघ 108वी शाखा बिहपुर के सौजन्य से बिहपुर प्रखंण्ड के कई विद्यालयों में गुरुवार को मास्क का वितरण किया गया। मध्य एवं प्राथमिक विद्यालय झंडापुर में मास्क वितरण से शुरुआत किया गया। वहीं मड़वा पूरब पंचायत के मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद, मवि कारगिल निषाद टोला औलियाबाद, मवि औलियाबाद, प्रोउमावि औलियाबाद एवं प्रावि जबदर टोला औलियाबाद के शत प्रतिशत छात्र छात्राओं को मास्क वितरण करते हुए कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार डोकानिया, मड़वा पूरब औलियाबाद की मुखिया उषा निषाद, सरपंच सुनीता देवी, पंसस दारोगा प्रसाद सिंह, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट भागलपुर के जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक, वार्ड सदस्या सरिता देवी, छोटेलाल सिंह, उपमुखिया पति छठदेव सिंह, गोपाल कुमार सिंह आदि द्वारा उपस्थित होकर मास्क का वितरण किया गया। इस क्रम में सभी पंचायत प्रतिनिधि स्कूली व्यवस्था का अनुश्रवण कर समस्याओं से अवगत भी हुए और बच्चों और शिक्षकों को जल्द निदान का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button