भागलपुर

चोरी की गई सात बंडल छर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित कबाड़ दुकान से हुआ बरामद ।। Inquilabindia

नवगछिया। पिछले दिनों नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में अज्ञात चोरो ने हाथ साफ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान कई बंडल छर (सरिया) की चोरी की गई थी। घटना के बाद चोर ने बड़ी ही चालाकी से सात बंडल छड़ को प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक कबाड़ गोदाम में छिपा दिया था।

मामला दर्ज कर नवगछिया पुलिस छानबीन में जुट गई थी। इसी कड़ी में रविवार को पुलिस ने शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में छापेमारी कर एक कबाड़ के गोदाम से चोरी के सात बंडल छर बरामद कर लिया गया। वही पुलिस को देखते ही कबाड़ संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसके तलास में जुट गई है। नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने उक्त कबाड़ गोदाम में छापेमारी की। जहां चोरों ने बाल भारती से चोरी की गई सारा छड़ कबाड़ के नीचे छिपा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कबाड़ संचालक का पता किया जा रहा है। वही घटना में शामिल सभी चोर को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, जल्द ही मामले का उद्भेदन के साथ ही चोर की गिरफ्तारी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button