कविता काननसाहित्य

पुस्तक चर्चा कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन।। Inquilabindia

नवगछिया। कविता-कानन साहित्य कला मंच के द्वारा ऑनलाईन पुस्तक चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार की चर्चित लेखिका डॉ.आरती कुमारी की पुस्तक धड़कनों का संगीत पुस्तक पर चर्चा की गई। मंत्रीमंडल सचिवालय (राजभाषा) विभाग के अंशानुदान से अभिधा प्रकाशन के द्वारा इस पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। पुस्तक को चार खंड में विभक्त कर काव्य संग्रह किया गया है। अध्यक्षता कर रही उत्तर प्रदेश की चर्चित लेखिका/समालोचक सरिता अंजनी सरस ने कहा की पुस्तक की भाषा एवं शब्दचित्र पुस्तक को विशेष पहचान देती है। मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर बिहार की लेखिका प्रो.मीरा भारती ने कहा पुस्तक की बहुत सारी रचनाएँ नारी सशक्तिकरण को बल देता है, जिसके कारण पुस्तक को नारी आन्दोलन से जोड़ना गलत नही होगा। मिराण्डा हाउस के इतिहास विभाग के प्रोफेसर सह लोटस सूत्रा फॉणेडेशन की अध्यक्षा डॉ कामिनी कुमारी दास ने कहा की पुस्तक वर्तमान परिदृश्य को रेखांकित करता है जिसके कारण यह सहजता से अपनी ओर आकर्षित करता है। वरिष्ठ पत्रकार झारखंड निवासी गोपाल श्रीवास्तव ने कहा की पुस्तक में हर वो चीज जो एक काव्य संग्रह में होनी चाहिये वह ध्यान में रख कर लिखी गई है जिससे पुस्तक की अहमित्तता बढ जाती है। सुभाष पाठक जिया के द्वारा पुस्तक के बारे में विस्तार से बताया गया। लेखिका डॉ आरती कुमारी ने बताया की वो प्रारंभ से गजल लिखती रहीं हैं और उनकी यह पहली काव्य संग्रह है। उन्होंने 250/- रु की इस पुस्तक को कविता-कानन के सदस्यों को 200/- रु में देने की बात कही। कार्यक्रम का संयोजन कविता-कानन के संयोजक प्रभात गौड़ के द्वारा एवं संचालन कविता-कानन सहित्य कला मंच के अध्यक्ष कुमार धनंजय सुमन के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button