भागलपुर

छात्रों और युवाओं को जागरूक करेगी JDU – रवि कुमार

बिहार सरकार द्वारा छात्रों और युवाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही है योजनाओं को पंचायत स्तर पर जदयू प्रचारित-प्रसारित करेगी. इस बाबत मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने कहा कि मार्च से जदयू ना सिर्फ अपने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी बल्कि आम जनता को भी जागरुक करेगी. हमारा लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिले इसके लिए लोगों को उद्यमी योजना की जानकारी दी जाएगी और लाभान्वित होने में मदद की जाएगी. साथ ही वैसे गरीब परिवार जिनके बच्चे मेधावी तो हैं किन्तु उच्च शिक्षा हेतु सक्षम नहीं है उन्हें बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की विस्तार से जानकारी दी जाएगी और लाभान्वित होने में मदद की जाएगी. इस अभियान में जिला से लेकर बूथ स्तर तक के जदयू कार्यकर्ता शामिल होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button