देशबिहार

देशी बम विस्फोट से एक की मौत और दो बुरी तरह जख्मी

श्रवण आकाश, खगड़िया – खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी थाना के भगवान हाई स्कूल मैदान के पास बने एक जर्जर भवन में एक देशी बंम फटी, जिसके कारण हलचल सी मच गई है । वहीं स्थानीय लोगों सह बम विस्फोट स्थल का जायजा लेने के बाद पता चल रहा है कि आस पास के कुछ बच्चे लोग मैदान में रोज की तरह क्रिकेट खेल रहे थे।

WhatsApp Image 2021 02 28 at 5.58.46 PM
बम विस्फोट स्थल

इसी दौरान गेंद मैदान से बाहर जाने के बाद बच्चे लोग गेंद को खोज में उसी जर्जर भवन में घुसे और गेंद की दिशा में चला गया और ये क्या, बच्चो ने देशी बंम को हीं गेंद समझकर उठा लिया और जैसे ही खेलने की प्रयास किया या बम को गेंद समझकर जैसे ही जमीन पर पटका कि बंम बिस्फोट कर गया।

WhatsApp Image 2021 02 28 at 5.58.45 PM
बम विस्फोट स्थल

जिसमें एक बच्चा की मौत हो गई और वहीं दो अन्य बच्चे भी जख्मी हो गए हैं। जिसे इलाज के लिए गोगरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही गोगरी थाना पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुटी गई। देशी बंम कहा से आया ? कौन रखा हुआ था ? इसकी विस्तार पुर्वक जानकारी के लिए पुलिस प्रशासन छानबीन में लगी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button