Uncategorized

आर्थिक तंगी से तंग आकर अधेड़ ने किया आत्महत्या



खगड़िया जिले के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सनौली गांव में एक अधेड़ द्वारा फांसी लगा आत्महत्या करने का मामला सामने आ रही है,जिसके बाद आनन-फानन में शव को परिजनों द्वारा छुपा छुपी से दाह संस्कार कर दिया। जानकारी अनुसार घटना गुरुवार देर रात की है, जहां शव का दाह संस्कार शुक्रवार सुबह चोरी छिपे कर किया गया। वहीं मृतक की पहचान सन्हौली गांव निवासी प्रकाश शाह के 45 वर्षीय पुत्र कार्तिक शाह के रूप में बताया जा रहा है। जिसके कारण पुरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। सुत्रों के हवाले मिली जानकारी अनुसार मृतक खगड़िया कोर्ट में अंगूठी और माला बेच कर गुजर-बसर कर रहा था और पड़ोसियों की मानें तो कार्तिक साह आर्थिक तंगी और अपने बेटी के शादी करने को लेकर परेशान था। इतना ही नहीं मृतक को मानसिक परेशानी भी थी।

IMG 20220119 WA0000 3

अंततः इस मामले को लेकर चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि उनको इस घटना की जानकारी नहीं मिली है। मामला संज्ञान में आया है इसको लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। वहीं इस घटना को लेकर मृतक के परिजन कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर रहे हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि गरीब होने के कारण मृतक के परिवार वालों ने घटना की सूचना छिपाने की कोशिश में लगे हुए है।

IMG 20220121 WA0007 4

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button