भागलपुर

सराफ कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने नवगछिया स्टेशन पर चलाया स्वच्छता एवं मास्क जागरूकता अभियान।।

नवगछिया (भागलपुर)। स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने शनिवार को नवगछिया स्टेशन पर स्वच्छता एवं मास्क जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म पर मिले सभी यात्रियों को मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।

IMG 20220130 WA0044

साथ ही स्टेशन पर सफाई और स्वच्छता को लेकर लगाए गए हरे और नीले रंग के डब्बे के उपयोग के बारे में जानकारी भी दी गई। जिसका नेतृत्व सराफ कॉलेज के एनसीसी ड्रिल इंस्ट्रक्टर तुषार कांत झा ने किया। मौके पर कॉलेज के प्रवक्ता राजेश कानोडिया, स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी, स्टेशन के सफाई निरीक्षक सतीश चंद्र, मुख्य टिकट संग्राहक रामबालक यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button