खगड़ियाबिहार

राज्यस्तरीय वाॅलीबाॅल टुन्नामेंट का हुआ आगाज,खेल प्रेमियों की खचाखच भीड़ से भड़ी मैदान

IMG 20220226 WA0008
IMG 20220226 WA0012

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सियादतपुर अगुआनी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग गांव स्थित मां भगवती क्लब डुमरिया बुजुर्ग के तत्वाधान में मां भगवती स्थान के प्रांगण में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज किया गया। जिसका उद्घाटन परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल और सियादत पुर अगुवानी पंचायत की मुखिया स्मृति कुमारी ने संयुक्त रुप से मैच का विधिवत उद्घाटन किया।

IMG 20220225 WA0026 1

वहीं मुख्य अतिथि के रूप में आए परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि खेल से मनुष्य स्वस्थ रहते हैं। इससे आगे बढ़ने का मौका मिलता है, सामाजिक दूरियां घट जाती है। नए संबंध कायम होता है । इसलिए इस तरह के आयोजन आज के समय के युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है।

IMG 20220226 WA0011

जबकि वहीं मौजूद मुखिया स्मृति कुमारी ने कही की डुमरिया बुजुर्ग खिलाड़ियों की धरती रही है। खेल के बदौलत हीं कई लोग सरकारी नौकरी हासिल करने में भी सफलता प्राप्त किए हैं। खासकर युवा वर्ग में खेल से आगे बढ़ने की तमन्ना भी रहती है। कई दृष्टि से खेल जीवन के लिए महत्वपूर्ण उद्घाटन मैच गाजीपुर एवं बनारस के बीच खेला गया । इस दो दिवसीय मैच में मिर्जापुर, गाजीपुर, बनारस, रतनपुर, भागलपुर, बिहट, बेगूसराय एवं खगड़िया की टीम भाग ले रही है।

IMG 20220226 WA0005
IMG 20220225 WA0029 3

वहीं पहली टेस्ट मैच के रोमांचक मुकाबले में बनारस और शेरपुर (मिर्जापुर) में शेरपुर मिर्जापुर की 2-1 से हुए विजई, दुसरे बार भागलपुर और बेगुसराय के बीच हुई भिड़ंत में भागलपुर 2-0 से हुई विजई, तीसरी बार भवनाथपुर और डुमरिया बुजुर्ग के बीच महामुकाबले में डुमरिया बुजुर्ग 2-0 से हुई विजई, चौथी बार रतनपुर और मिर्जापुर के बीच हुई रोमांचक मैच में मिर्जापुर भी 2-0 से हुए विजई, पांचवी बार शेरपुर और डुमरिया बुजुर्ग के बीच हुई रोमांचक मुकाबले में शेरपुर 2-0 से जीत हासिल किया, वहीं छठे बार भागलपुर और रतनपुर के बीच हुई रोमांचक मुकाबले में रतनपुर 2-1 से हुए विजई, सातवें पारी खेल में मिर्जापुर और बेगुसराय के बीच महामुकाबले में बेगुसराय 2-0 से हुए विजई, और आठवें पारी में डुमरिया बुजुर्ग और वाराणसी के बीच हुई रोमांचक मुकाबले में डुमरिया बुजुर्ग 2-1 से विजई हुए। वहीं इस महामुकाबले में चार चांद लगाने हेतु बिहार वाॅलीबाॅल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अजय राय, इवेंट सचिव नीलकमल राय ने भी बीच बीच में खिलाड़ियों का परिचय कर उत्साहवर्धन का कार्य किया। वहीं इस राज्यस्तरीय वाॅलीबाॅल टुन्नामेंट मैच में रेफरी व निर्णायक की भूमिका पम्पेस और धनंजय उर्फ टुनटुन कुमार निभा रहे थे।

IMG 20220226 WA0013

वहीं मौजूद सुधाकर राय, विनय चौधरी, त्रिपुरारी सिंह, रजनीश चौधरी, सतीश मिश्रा, फंटूश चौधरी, विजय राय, भूषण कुंवर ,पंकज चौधरी उफ लूखो, रूपेश चौधरी, विनीत चौधरी, गौरव शांडिल्य, सुदर्शन राय, नवनीत कुमार आदि ने कहा कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्देश्य सुदूरवर्ती गांवों व कस्बों में छिपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना है। वही स्कोरर के रूप में अमित कुमार कॉमेंटेटर के रूप में वेदानंद मिश्रा और हरिनंदन मिश्रा आदि दर्जनों कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण दर्शकों की मौजूदगी दिखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button