तूफान-बारिश से फसल बर्बाद, एमएलसी राजीव कुमार ने CM से की मुआवजे की मांग

FB IMG 1774190095240


खगड़िया: 20 मार्च 2026 को आए असमय तेज तूफान और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। गेहूं और मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसल टूटकर जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

fb img 17741900852465046804573603334408


इस मुद्दे को उठाते हुए राजीव कुमार, सदस्य बिहार विधान परिषद (बेगूसराय-खगड़िया), ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर फसल क्षति का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।


उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि अचानक आए इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों को पूरी तरह से तोड़ दिया है। फसल बर्बाद होने से भविष्य में आर्थिक तंगी के साथ-साथ खाद्यान्न संकट की भी आशंका बढ़ गई है।
एमएलसी ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराया जाए और किसानों को उचित क्षतिपूर्ति दी जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
स्थानीय किसानों ने भी प्रशासन से तत्काल राहत की मांग करते हुए कहा है कि अगर समय पर सहायता नहीं मिली, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।

file 00000000c3247208b12305ff9c0591983143794993049009269

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *