शिक्षक की सेवानिवृत्त के मौके पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।।

IMG 20220701 WA0007
[espro-slider id=5813]

नवगछिया। खरीक प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय ध्रुवगंज में गुरुवार को शिक्षक राम शोषित कुमार यादव की सेवानिवृत्त के मौके पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन प्रखंड प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ दल्लू की अध्यक्षता व जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के उप प्रधान सचिव योगेश कुमार के संचालन में किया गया।

इनकी नियुक्ति 34540 के तहत हुई थी। उपस्थित सभी शिक्षकों, सैकड़ों ग्रामीणों ने अश्रुपूर्ण विदाई दी गई। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि राम शोषित बाबू एक नेक व सच्चे इंसान हैं, जिन्होंने शिक्षक बनने के बाद समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया।

इस अवसर पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के बरीय उपाध्यक्ष प्रभास कुमार, उप प्रधान सचिव मुकेश आनंद, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार, प्रधानाध्यापक कुमार यादवेश, सूरज कुमार राय, सुभाष गुप्ता, मनोज कुमार, कैलाश कुंवर, विवेकानंद झा, हेमंत मिश्रा, विवेक रंजन कृष्ण, राजीव कुमार मिश्रा, विश्वनाथ, आलोक कुमार, आसिफ अली, अनिल कुमार, अमरेश कुमार, संगीता कुमारी, कुमारी नूतन भारती, आभा रानी, अजय कुमार सिंह, कुंदन कुमार, खगेश कुमार मंडल सहीत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं बच्चे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *