भागलपुर

नवगछिया बाजार में एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च ।। Inquilabindia

नवगछिया। एसपी शुशांत कुमार के निदेश पर नवगछिया पुलिस ने शुक्रवार को बाजार बाजार में फ्लैग मार्च किया। नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च एसपी कार्यालय से मिलटोला, स्टेशन रोड, वैशाली-महाराजजी चौक से पोस्टऑफिस रोड थाना चौक तथा मकनपुर चौक का भ्रमण करते हुए कार्यालय आकर सम्पन्न हुई।

हर मंगलवार व शुक्रवार को नवगछिया शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया जाएगा। अतिक्रमणकारियों, वाहन चालकों को सड़कों को अतिक्रमण कर वाहन खड़ी नही करना है, साथ ही यातायात नियम का अनुपालन करने के लिए जागरूक किया गया। फ्लैग मार्च मे एसडीपीओ दिलीप कुमार के अलावे मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार पांडे, सर्किल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह, अमर विश्वास, थानाध्यक्ष भारतभूषण, एएसआई शिव प्रसाद रमणी व दर्जनो सशस्त्र बल शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button