भागलपुर

ABVP नवगछिया की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, शिवम झा बने नगर मंत्री ।।

नवगछिया। बाल भारती स्कूल नवगछिया में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया नई इकाई का पुनर्गठन किया गया साथ ही वर्ष 2022-23 हेतु नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संचालन जीबी कॉलेज अध्यक्ष सागर कुमार एवं विषय प्रवेश प्रदेश सह मंत्री स्मृति सिंह ने किया। नगर उपाध्यक्ष विपुल कुमार एवं कौशल किशोर ने संगठन की पद्धति पर चर्चा की। नगर मंत्री विश्वास वैभव ने पिछले एक वर्ष में हुए कार्यों का मंत्री प्रतिवेदन रखा तत्पश्चात नगर अध्यक्ष प्रो अमरेंद्र कुमार सिंह ने पुरानी इकाई भंग की एवं प्रदेश सह मंत्री स्मृति सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

जिसमें अध्यक्ष के लिए प्रो अमरेंद्र कुमार सिंह एवं नगर मंत्री के लिए शिवम कुमार झा के नाम की घोषणा की गई। उपाध्यक्ष के लिए विपुल कुमार, कौशल किशोर, अरविंद कुमार, श्रीओम सिंह, रितेश कुमार, विष्णु कुमार, नगर सह मंत्री के लिए कृष्ण कुमार, मानस चिरानिया, कोमल राज, सागर झा, निकिता सिंह, डबलू कुमार, विश्वजीत चौधरी, सत्यम ठाकुर , श्वेत कमल, रोहित कुमार, लक्ष्मी कुमारी, छात्रा प्रमुख के लिए गुलफशा शेख , छात्रा सह प्रमुख ,शालू कुमारी, आकांक्षी प्रिया, अर्चना कुमारी, बाबूलाल कुमार, राहुल राज ,अभिषेक कुमार, रघुवीर कुमार, ब्यूटी कुमारी, बालकृष्ण कुमार ,ओम कुमार, विक्की मिश्रा, सह प्रमुख , सौरभ पोद्दार ,अमन कुमार, अमित कुमार, मनजीत कुमार, विभूति दर्शनम, शिवम कुमार, रौशन भारती, ऋतुराज प्रिंस, अंकित केडिया, सुमित चौधरी, अमित यादव, निलगेंद्र कुमार सिंह, विश्वास वैभव, विष्णु प्रजापति, बजरंगी कुमार, अमरेश कुमार, अभिषेक कुमार के नाम की घोषणा की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह कार्यवाहक विनोद केजरीवाल, नगर उपाध्यक्ष श्रीओम सिंह एवं सीनेट सदस्य अजय सिंह कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामना संदेश दिया। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया, अवध किशोर, शिवम सिंह, विवेक सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button