भागलपुर

शिक्षकों के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें प्रशासन : नितेश

शिक्षकों के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें प्रशासन : नितेश

नवगछिया। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी प्रत्याशी एवं युवा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेश यादव ने शिक्षकों के मुद्दे पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भागलपुर कमिश्नरी में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा निर्गत पत्र में जिस प्रकार का नियम शिक्षकों के लिए बताया गया है वह युक्तिसंगत प्रतीत नहीं होता है। आकस्मिक अवकाश किसी भी व्यक्ति के लिए 3 दिन पूर्व देना संभव नहीं प्रतीत होता है। अचानक से कुछ काम पड़ सकता है। इसकी सूचना वह 3 दिन पूर्व कैसे दे सकता है? इस प्रकार के आदेश से शिक्षक मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। उक्त आदेश को रद्द करवाने के लिए कमिश्नर साहब से मुलाकात कर निराकरण करेंगे। बिहार सरकार शिक्षकों के प्रति काफी संवेदनशील है एवं उसके समस्या को समाधान करने के लिए कृत संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button