भागलपुर

ढोलबज्ज़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी, आर्म्स एक्ट एवं शराब मामले में तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ढोलबज्ज़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी, आर्म्स एक्ट एवं शराब मामले में तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार

  • अलग अलग जगहों से हुई गिरफ्तारी
  • नवगछिया। ढोलबज्ज़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर तीन अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पहली कार्यवाई मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र के गोसाई गाँव में छापेमारी कर स्थानीय नंदन यादव को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वही दूसरी ओर डीबी नंबर 422 सेक्स. 251-बी ए 26/27 आर्म्स एक्ट के वारंटी अभियुक्त ढोलबज्ज़ा के धोबिनिया बासा निवासी आशीष कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आशीष पूर्व में आर्म्स एक्ट व अन्य मामले में जेल काट चुका है। वही ढोलबज्ज़ा थाना चौक पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक किशोर को गिरफ्तार अभियुक्त वेस्ट बंगाल के मुरसीदाबाद फतुलापुर निवासी सुजॉय दास बताया गया है। शुक्रवार के दिन नवगछिया पीएचसी में मेडिकल जांच के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button