खगड़िया

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में प्रतिनिधियों का हुआ शपथ ग्रहण और उपसरपंच – उपमुखिया का चयन ।। Inquilabindia

बिहार स्टेट हेड श्रवण आकाश की खास रिपोर्ट

बिहार पंचायत चुनाव मतगणना के बाद आज खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड कार्यालय व आई टी भवन कार्यालय में विभिन्न पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का प्रखंड विकास पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि का शपथ ग्रहण कराया गया। जिसमें जनता के हितों से जुड़ी आवश्यक कई मुद्दों जैसे मैं आजीवन शराब का सेवन नहीं करूंगा, मैं अपने कर्तव्य पथ पर उपस्थित रहुं या नहीं लेकिन शराब का खरीद बिक्री में कभी हस्तक्षेप नहीं करूंगा अर्थात अपने क्षेत्रों में शराब बंदी कानून का सौ फीसदी सहयोग करूंगा। दुर्भाग्यवश यदि किन्हीं में दोषी पाया गया तो कानूनन कार्रवाई मुझे भी किया जाय आदि कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर शपथ ग्रहण कराया गया।

IMG 20211224 WA0054

उपमुखिया और उपसरपंच निर्वाचन प्रक्रिया रही काफी रोमांचक

कबेला पंचायत में उप मुखिया का चुनाव लॉटरी के जरिए होने का समाचार है, जिसको लेकर परबत्ता प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि शपथ ग्रहण पंचायत के मुखिया वार्ड सदस्य के शपथ ग्रहण के बाद जब उप मुखिया के चुनाव की बारी आई तो इसको लेकर कबेला पंचायत के 2 वार्ड सदस्य उप मुखिया पद से अपनी दावेदारी दी, जिनमें इंदु देवी और विजय कुमार ठाकुर शामिल थे। जानकारी के अनुसार कबेला पंचायत में कुल 16 वार्ड सदस्य है।

IMG 20211224 WA0058

जहां मतदान के दौरान दोनों को 8 बराबर मत प्राप्त हुआ। इसके बाद लॉटरी की गई तो लॉटरी के माध्यम से उप मुखिया पद के लिए विजय कुमार ठाकुर निर्वाचित घोषित किए गए, उन्हें लॉटरी से 1 मत अधिक प्राप्त हुआ। वहीं देवरी पंचायत में निर्विरोध अखिलेश यादव उप मुखिया हुए और सुशीला देवी निर्विरोध उपसरपंच हुई। कबेला पंचायत में प्रेम चंद्र झा निर्विरोध उपसरपंच हुए और उपमुखिया विजय कुमार ठाकुर हुए। अंततः माधवपुर पंचायत में पूनम देवी निर्विरोध उप मुखिया हुई, वहीं उपसरपंच सुबोध सिंह चुनाव के जरिए चुने गए।

IMG 20211224 WA0055

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button