रांची के खटेंगा में हुए सड़क दुघर्टना में डुमरिया बुजुर्ग के फौजी की अगुवानी गंगा घाट पर हुई अंतिम संस्कार

IMG 20230819 WA0027

श्रवण आकाश, खगड़िया

शवयात्रा में ग्रामीण युवाओं द्वारा जय हिन्द के जमकर लगाए नारे

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सियादतपुर अगुआनी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी सत्यदेव राय व बीना देवी के पुत्र व थलसेना से सेवानिवृत्त विजेन्द्र राय की रांची खटेंगा में सड़क दुघर्टना में हुई मौत। शनिवार दोपहर फौजी की बहुचर्चित उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पर हुई अंतिम संस्कार। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल और क्षेत्रों में मातमी दृश्य हुई कायम। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक बिजेन्द्र राय बीते संध्या में अपनी पत्नी प्रिति देवी के साथ रांची के खेलगांव रोड पर खटेंगा पैट्रोल पंप के पास से स्कूटी पर सवार होकर गुजर रहा था कि सामने से आ रही अनियंत्रित वाहन का शिकार हो सड़क दुघर्टना का शिकार हो गए। जिसमें फौजी बिजेन्द्र राय की घटनास्थल पर ही मौत होने की बात सामने सामने आई है और वही सड़क दुघर्टना में मृतक की पत्नी प्रिती देवी की भी चोटें लगने की बात बताई जा रही है, घटनाक्रम में उनकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई थी, पर फिलहाल खतरे से बाहर है। इतना ही नहीं, बताते चलें कि मृतक रांची के खटेंगा में हीं अपनी एक घर बनाकर अपने परिवार संग सुखमय जीवन व्यतीत कर रहा था और आर्मी से रिटायर्ड हो हजारीबाग टेंडवा एनटीपीसी में कार्यरत थे। वहीं बीते संध्या के वक्त आवश्यक सामानों की खरीदारी करने अपनी पत्नी संग बाजार जा रहा था कि रास्ते में ही सड़क दुघर्टना के शिकार हो गए।

img 20230819 wa0026713434692796046574

इसके पश्चात स्वजनों की सहयोग से मृतक फौजी बिजेन्द्र राय का शव उनके पैतृक गांव डुमरिया बुजुर्ग लाया गया, जहां शव फौजी के आवास पहुंचते हैं परिजनों के बीच चित्कार का माहौल बन पड़ी। स्थानीय लोगों के भी आंखें नम दिखी। वहीं इधर मृतक बिजेन्द्र राय की पत्नी प्रीति देवी समेत उनकी 14 वर्षिया पुत्री पल्लवी कुमारी और 12 वर्षिय पुत्र अंश राज समेत सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इतना ही नहीं, बताते चलें कि परिजनों के बीच अंतिम दर्शन के उपरांत मृतक फौजी बिजेन्द्र राय का बहुचर्चित उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जहां पुत्र अंश राज के हाथों मुखाग्नि दी गई। अंततः बताते चलें कि उक्त घटनाक्रम की सुचना से डुमरिया बुजुर्ग गांव आसपास के भी गांवों में शोक की लहर व्याप्त है। स्थानीय लोगों के बीच मातमी दृश्य कायम है। अन्ततः इस घटनाक्रम पर स्थानीय विधायक डॉक्टर संजीव कुमार, पुर्व जिला परिषद सदस्या सुमिता देवी राय, मुखिया स्मृति कुमारी, समाजसेवी श्रवण आकाश, सुधाकर राय, रौशन राय, अनिल कुमार, बिनय कुमार उर्फ गाइनू, रजनीश कुमार, अमित कुमार आदि स्थानीय लोगों ने गहरी दुःख जताया है।

IMG 20230819 WA0002

इंक़लाब इंडिया भारत का सर्वाधिक भरोसेमंद न्यूज पोर्टल में से एक है। यहां आपको हर छोटी -बड़ी खबरों से रूबरू होने को मिलेगा। देश के प्रमुख शहर के साथ बिहार झारखंड के प्रत्येक जिलों से हमारी रिपोर्टिंग कार्य प्रगति पर है, अगर हमारे पोर्टल के माध्यम से अपने व्यवसाय को बढ़ावा देना चाहते हो तो जल्द संपर्क करे +91 9547748796 आपकी सहायता करने में हमें गौरवान्वित महसूस करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *