भागलपुर

नवगछिया में टोटो सवार युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, प्रेम प्रसंग बना वजह — आरोपी चंपानगर से धराया

नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विशु बाबा स्थान के पास सोमवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई जब टोटो से जा रहे एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज हेतु मायागंज अस्पताल, भागलपुर भेजा गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

img 20240801 wa00017040687439974309214

घटना को लेकर घायल के भाई सूचित कुमार झा के लिखित आवेदन पर नवगछिया थाना कांड संख्या 190/25, दिनांक 17.06.25 को भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर कांड में नामजद अभियुक्त केशव सिंह उर्फ राजा, पिता – विमल प्रसाद सिंह, निवासी – नगरह, थाना – नवगछिया को पूर्णिया जिले के चंपानगर से गिरफ्तार कर लिया।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला
पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि जख्मी युवक की पत्नी और अभियुक्त के बीच पूर्व से प्रेम संबंध था। घायल द्वारा इसका विरोध किए जाने के कारण आक्रोश में आकर आरोपी ने इस हमले को अंजाम दिया।

छापामारी टीम में शामिल थेः

पु०अ०नि० अजीत कुमार, अपर थानाध्यक्ष, नवगछिया

परि०पु०अ०नि० मो० अजहर अमीर

सशस्त्र बल, नवगछिया थाना

पुलिस की त्वरित कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button