बिहार

बकरी बांधने को लेकर हुए आपसी विवाद में लाठी मारने से अधेड़ की मौत।।

  • बकरी बांधने से गंदगी फैलाने को लेकर हुआ विवाद
  • सिर के पीछे डंडे से किया प्रहार

नवगछिया। पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालूचक में मंगलवार की सुबह बकरी बांधने को लेकर दो पक्षों में हुए आपसी विवाद में एक पक्ष द्वारा लाठी से मारने के कारण एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक कालूचक निवासी पीताम्बर सिंह 54 वर्ष बताया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीताम्बर सिंह की बकरी बांधने के कारण गंदगी होने पर द्वितीय पक्ष के देवेन्द्र सिंह की पुत्री द्वारा गंदगी फैलाने से मना किया गया। इस दौरान पीताम्बर सिंह ने देवेन्द्र सिंह की पुत्री को एक थप्पड मार दिया। उसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ और गाली-गलौज होने लगा। इसी बीच देवेन्द्र सिंह के पुत्र रौशन कुमार सिंह ने मृतक पीताम्बर सिंह के ऊपर एक वजनदार डंडे से हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रौशन ने पीताम्बर सिंह के सिर के पीछे डंडे से प्रहार कर दिया।

जिस कारण वह वहीं पर अचेत हो कर गिर गया। वही परिजनों द्वारा आननफानन में पीताम्बर को रंगरा पीएचसी ईलाज के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार रंगरा पीएचसी पहुंचे और मृतक के परिजनों से मामले की जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। मामले को लेकर गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। वही मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी। थानाध्यक्ष ने कहा कांड दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, जल्द ही आरोपितो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button