भागलपुर

धूम धाम से मनाया गया भागलपुर स्थापना दिवस ।। Inquilabindia

सक्षम फाउंडेशन के द्वारा भागलपुर स्थापना दिवस फौंडेशन के अध्यक्ष संगीता तिवारी द्वारा अपने सभी सदस्यों के साथ स्थानीय आदमपुर चौक चंद्रशेखर आजाद जी के प्रतिमा के समीप दीप प्रज्वलित कर और मिठाई बांटकर मनाई गई।

img 20220505 wa00183906594594982429454

इस मौके पर सक्षम फाउंडेशन के सभी सदस्य एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां जाहिर की। अध्यक्ष संगीता तिवारी ने कहा कि भागलपुर एक प्राचीन शहर है और राजा कर्ण की धरती है और सिल्क नगरी के नाम से जानी जाती है। जबकि फाउंडेशन के प्रवक्ता अंशु प्रियंका ने कहा कि भागलपुर की जर्दालू आम देश विदेशों के साथ साथ भारत के अनेकों राज्यों में जाती है।

img 20220505 wa0019555968026925317733


इस मौके पर सक्षम फाउंडेशन के संरक्षक कांति पाठक, वीरेंद्र नारायण सिंह, उपाध्यक्ष नीरज तिवारी, सुबोध पांडे ,पिंकी बागोरिया, आनंद मिश्रा ,सचिव टीना राजहंस, रूबी मिश्रा, सरिता पाठक, गुंजन कुमारी,राजेंद्र लाल, मोहित सिंह विनय दुबे, पूर्णेन्दु तिवारी अनिमेष मिश्रा, आशीष दत्ता उदित नारायण इत्यादि कई सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button