भागलपुर

कटिहार बरौनी रेलखंड के बीच कुर्सेला रेलवे यार्ड के पूर्वी दिशा में रेल ट्रैक डाउन पटरी किनारे अज्ञात शव मिला।।

नवगछिया। कटिहार बरौनी रेलखंड के बीच कुर्सेला रेलवे यार्ड के पूर्वी दिशा में रेल ट्रैक डाउन पटरी किनारे गुरुवार को तीस वर्षीय युवक का शव होने की सूचना पर नवगछिया रेल जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नही हो सकी थी। इस बारे में नवगछिया रेल जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत होता है कि युवक किसी ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हुआ है। शव को शिनाख्त के लिए 72 घँटे थाना पर रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button