भागलपुर
महागठबंधन की सरकार बनने एवं तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनने पर बिहपुर राजद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जस्न मनाया ।।

नवगछिया। बिहपुर डाकबंगल परिसर में बुधवार को महागठबंधन की सरकार बनाने एवं तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनने पर बिहपुर राजद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जस्न मनाया। इस दौरान एकदूसरे को महागठबंधन की सरकार बनाने पर बधाई दी। इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मोईन राईन, जिला उपाध्यक्ष नवगछिया छतीश कुमार यादव, युवा राजद जिला सचिव लालू यादव, राजद नेता अरविंद यादव, पंचायत समिति सदस्य अमन कुमार यादव, महमूद गजनवी, भाकपा अंचल मंत्री हिमांशु कुमार, राधे सिंह, अरसद साहब समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।



