भागलपुर

बाबा साहेब की 65वीं पुण्यतिथि पर बिहपुर में बाल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजली ।। Inquilabindia

बिहपुर में बाल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने सोमवार को नवगछिया बाल बैडमिंटन संघ के बैनर तले सिंबल आफ नालेज कहे जाने भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर 65वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया।

बिहपुर के रेलवे इंजीनियरींग दुर्गास्थान के मैदान पर आयोजित इस श्रद्धांजली सभा की अध्यक्षता संघ के राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार,समाज सेवी उत्तम चौधरी व संचालन भागलपुर वुडबाल संघ के जिला सचिव बबलू कुमार मोदी ने किया।इस मौके पर बाब साहेब के आदर्शों को अपनाने की अपील करते हुए कहा गया कि वे स्वतंत्र भारत के प्रज्ञिाम न्याय मंत्री भी रहे थे।उनका जन्म 14अप्रैल1891 को उनका देहांत छह दिसंबर1956 को हुई थी।

बाबा साहेब की दूरदर्शिता के कारण ही उन्हें सिंबल आफ नालेज भी कहा जाता है।इस मौके पर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार,अंकित कुमार शर्मा,राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कुमार,रवि राहुल कुमारद,अमन कुमार,अमित कुमार,राजीव कुमार,अविनाश कुमार,सन्नी कुमार, मो0 सैफ अली,गुलशन कुमार,सूरज सूरज कुमार,पुष्कर कुमार,बिट्टू कुमार,रवि राहुल कुमार,घनश्याम कुमार,अजीत कुमार,सत्रुधन मंडल,कल्याण झा व सोनू आदि ने भी बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया।इसके बाद रेलवे मैदान पर बिहपुर ए एवं यूथ एकेडमी बिहपुर के बीच प्रदर्शनी बाल बैडमिंटन मैच भी खेला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button