भागलपुर

भाजपा समाजवादियों को छल से खत्म करना चाहती है: जदयू

नवगछिया। जदयू के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के तमाम समाजवादी विचारधारा के दलों को छल से खत्म करना चाहती हैं। जेपी नड्डा ने कहा था कि सभी पार्टियां खत्म हो जाएगी और भाजपा अकेली रह जाएगी लेकिन वे नहीं जानते हैं कि हम समाजवादी हैं और हमारे जेहन में लोहिया, जेपी और कर्पूरी ठाकुर की समाजवादी विचारधारा है।

हम कुछ पल के लिए बिखरते हैं किंतु अपने विचारधारा से समझौता नहीं करते है। समाजवाद के खिलाफ जब षड्यंत्र होता है तो एकजुट हो जाते हैं। जदयू-राजद ने अपनी विचारधारा को मजबूत करने और पूरे देश के समाजवादियों को एकजुट करने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। भाजपा समाजवादियों को खत्म करना चाहती है लेकिन भाजपा नहीं जानती है कि कर्पूरीवाद और लोहियावाद में बड़ी ताकत है। आने वाले भविष्य में समाजवादी ताकत हीं भाजपा को परास्त करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button