भागलपुर

बैंक अधिकारी ने अपनी सेवानिर्विति पर विद्यालय को कम्प्यूटर के लिए दान स्वरूप दिए 38 हजार दो सौ रुपये ।।

नवगछिया। रिजर्व बैंक आफ इंडिया पटना से सेवा निवृत्त अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने अपनी सेवानिर्विति पर शनिवार को गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर नवगछिया के कोष में कुल 38 हजार दो सौ रुपये की राशी दान स्वरूप प्रदान किया।प्रधानाचार्य लालबाबु राय ने उनके पटना स्थित आवास पर पहुंच कर दान की राशि प्राप्त किए।

सेवानिर्वित बैंक अधिकारी सुनील सिंह मूल रूप से नवगछिया के पुनामा प्रताप नगर गाँव के निवासी हैं। वे पटना में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत होने के बाद पटना में ही रह रहे हैं। विशेष समय पर नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी स्थित अपने घर पर आना जाना लगा रहता है। सुनील सिंह ने बताया कि इस विद्यालय में शिक्षा के साथ साथ बेहतर संस्कार सर्वप्रथम बच्चों को सिखाया जाता है। अनुशाषित बच्चे सफलता प्राप्त करते हैं। आधुनिक ज्ञान बच्चों में होना बहुत जरूरी है, इसके लिए कंप्यूटर सीखना बच्चे के आत्मिक ज्ञान के विकास में कारगर सिद्ध होगा। इसके लिए नए कंप्यूटर लाने के लिए विद्यालय के प्राचार्य लालबाबू राय को चेक के माध्यम से राशी प्रदान किया गया। विद्यालय परिवार दानकर्ता सुनील कुमार सिंह का हार्दिक अभिनंदन करते हुए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button