बिहार

टेटिया बम्बर प्रखंड के बनगामा पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, पंच, का हुआ शपथ ग्रहण.पश्चात उप मुखिया एवं उपसरपंच का भी कराया गया चुनाव ।। Inquilabindia

टेटिया बम्बर प्रखंड के बनगामा पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, पंच, का हुआ शपथ ग्रहण.पश्चात उप मुखिया एवं उपसरपंच का भी कराया गया चुनाव.

शुक्रवार से प्रारंभ हुए नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के तहत शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मुखिया वार्ड सदस्य सरपंच और पंच को प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया..

इस मौके पर प्रेक्षक के रूप में पवन कुमार सिंह मौजूद थे।
शपथ ग्रहण के पश्चात उप मुखिया एवं उपसरपंच का भी चुनाव कराया गया, उप मुखिया पद के लिए तीन लोगों मिलन कुमार,ममता कुमारी एवं मनोहर यादव ने नामांकन किया.

IMG 20211224 WA0069

तत्पश्चात मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें मिलन कुमार को 6 मत ममता कुमारी को 5 मत एवं मनोहर यादव को 4 मत प्राप्त हुआ इस तरह मिलन कुमार उप मुखिया पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए।

दूसरी ओर उपसरपंच के लिए भी 3 लोगों ने नामांकन किया इसमें भी मतदान प्रक्रिया के तहत छवि कांत यादव को 5 मत प्रेम सागर को 3 मत एवं रवि कुमार को 4 मत प्राप्त हुए दो मत अवैध घोषित हुआ.

इस तरह रविकांत यादव उप सरपंच पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार प्रसाद बी ई ओ डीसीओ अमर कांत राय आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button