भागलपुर

झंडापुर के चकप्यारे कांति नरेश कन्या मवि में बाल संसद व मीना मंच का हुआ गठन // Inquilabindia

चुनाव के बाद राखी प्रधानमंत्री व मुस्कान बाल संसद की उप प्रधानमंत्री बनी

बिहपुर: बुधवार को प्रखंड के कांति नरेश कन्या मवि,चकप्यारे में पूरी तरह से पारदर्शी व लोकतांत्रिक पद्धति के द्वारा बाल संसद व मीना मंच गठित हो गया।प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक का मौजूदगी में हुए वोटिंग में आठ वोट प्राप्त करके छात्रा राखी कुमारी प्रधामंत्री व छह वोट प्राप्त कर मुस्कान कुमारी उप प्रधानमंत्री निर्वाचित हुई।

वहीं छात्र माधव कुमार शिक्षामंत्री,श्रुति कुमारी उप शिक्षामंत्री,सना खातून स्वास्थ्य एवं स्वच्छतामंत्री,छोटी कुमारी उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छतामंत्री,जल एवं कृषिमंत्री स्तुति आर्या,सालेहीन जहां उप जल एवं कृषिमंत्री,पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री आशिर आलम,तौसिफउर रहमान उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री,सांस्कृतिक एवं खेलमंत्री आमना खातून,सुमित कुमार सांस्कृतिक एवं खेलमंत्री,आपदा सुरक्षा मंत्री तनवीर मंसूरी व उप आपदा सुरक्षा मंत्री रूचि कुमारी निर्वाचित हुई।

जिसमें 20 छात्रा व छह छात्र को चयनित किया गया।जिसमें वर्ग आठ से पांच छात्रा व दो छात्र,कक्षा सात से पांच व दो,कक्षा छह से पांच छात्र व दो छात्रा समेत कक्षा पांच से तीन एवं कक्षा चार से दो छात्रा का चयन हुआ।मीना मंच की सुगमकर्ता शिक्षिका के रूप में रीना कुमारी रहेगीं।इस मौके पर नीलम कुमारी,अंजु कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,कुमारी निशा भारती,रीना कुमारी,प्रियंका,अमित कुमार व मु.फैजी इमाम समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।प्रधानाध्यापक श्री दीपक ने बाल संसद व मीना मंच समिति के निर्वाचित हुए छात्र-छात्राओं को पद के अनुसार उनके कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दिया।

निर्वाचित हुई सभी छात्र-छात्राओं को पद व गोपनीयता की विधिवत शपथ भी दिलाई गई।इसके बाद विद्वालय के मीना मंच का पुर्नगठन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button