भागलपुर

नवगछिया पुलिस जिला में आपराधिक घटनाएं चरम पर है : अरुण यादव

नवगछिया। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने 14 अप्रैल को प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नवगछिया पुलिस जिला में आपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी दिनदहाड़े अपराध कर रहे हैं। लोग भय के साये में जीने पर मजबूर है। पिछले एक सप्ताह के अंदर नवगछिया पुलिस जिला में दर्जनों हत्याएं हो चुकी है। वहीं पुलिस प्रशासन बढ़ते अपराध को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

यादव ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। नीतीश सरकार का इकवाल समाप्त हो चुका है। अपराधियों में शासन और प्रशासन का भय पूरी तरह समाप्त हो चुका है।इसलिए अपराधी बेखौफ होकर खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। सुशासन की ढ़ोल पीटने वाले भाजपा-जदयू के लोग बताएं यह कौन सा राज है? बढ़ते आपराधिक घटनाओं के लिए कौन दोषी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button