डुमरिया बुजुर्ग निवासी सह परबत्ता व्यापार मंडल के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष का निधन, क्षेत्रों में शोक की लहर व्याप्त

परबत्ता प्रखंड के सियादतपुर पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग निवासी सह परबत्ता व्यापार मंडल के पैक्स अध्यक्ष रहे नरेश कुंवर का निधन मंगलवार को हो गया, प्राप्त जानकारी अनुसार वे करीब 81 वर्ष के थे, पिछले तकरीबन 40 वर्षों से व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहे थे, उनके निधन की खबर पर जहां विभिन्न पैक्स अध्यक्षों में शोक की लहर फैल गई है। बताते चलें कि नरेश कुंवर शांत प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उनका परिवार भरापुरा है, वे अपने पीछे तीन पुत्र संजय कुमार, सुधीर कुमार, पौरस कुमार जबकि पुत्री मंजु देवी को छोड़ गए हैं।

img 20240110 wa00026595091699446842196

वही पूछताछ में भाजपा नेता आदित्य कुमार शौर्य उर्फ बाबूलाल शौर्य ने कहा कि उनकी मौत से पैक्स को एक अपूरणीय क्षति हुई है। इतना ही नहीं, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें निर्भीक एवं किसानों को पैक्स अध्यक्ष की समस्याओं को सदा मुकरता से उठाने वाला बताया। जबकि वहीं पुछताछ में परबत्ता जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार ने गहरी दुख जताते हुए कहा कि वे काफी मेहनती, मिलनसार व नेक दिल के इंसान थे। उनके निधन से समाज के लोग काफी दुखी है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उनके कार्यशाली व्यक्तित्व की प्रशंसा जितना की जाय वो कम है।हम सबों के लिए प्रबल हितैषी थे, किसानों के प्रति उनका योगदान काफी सराहनी रहा । उनके निधन से वर्तमान दौड़ में भरपाई होना संभव नहीं है।

वहीं उनके निधन पर परबत्ता जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार, भाजपा नेता आदित्य कुमार शौर्य उर्फ बाबुलाल शौर्य, सियादतपुर अगुवानी पंचायत की मुखिया स्मृति कुमारी, पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश कुमार, पियुष हजारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, विजय चौधरी,राहुल कुमार, कुणाल कुमार आदि कई अन्य गणमान्य लोगों ने शोक जताया है।

Leave a Comment