बिहपुर में दफेदार की सेवानिवृति पर विदाई समारोह

नवगछिया। बुधवार को बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश रंजन के नेतृत्व में बिहपुर थाना के दफेदार डोमी मंडल को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। विदाई समारोह के मौके पर इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह, बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश रंजन, एस आई सुजीत कुमार एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा अंगवस्त एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

विदाई समारोह के वक्त दफेदार डोमी मंडल की आंखें नम हो गई थी। उन्होंने सभी साथियों से गले मिले और उनका शुक्रिया अदा किया। इस विदाई समारोह में उनका परिवार व रिश्तेदार भी उपस्थित थे। मौके पर सुजीत कुमार शर्मा, बिहपुर राम जानकी ठाकुरबाड़ी के महंत नवल किशोर दास, बिहपुर मध्य के मुखिया मनोज लाल, बिहपुर जमालपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बैजनाथ झा उर्फ बैजू राजा, बिहार प्रदेश कांग्रेस किसान मोर्चा के सहसंयोजक सोनू ईश्वर, चौकीदार मोहम्मद सहमी, चंदन पासवान, मोती पासवान, राम, चंदन पासवान, मोहम्मद नौशाद, विश्वनाथ पासवान, सौरभ कुमार एवं कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment