भागलपुर

किसान के बेटे ने रचा इतिहास, मेहनत के बल पर बना भागलपुर टॉपर

किसान के बेटे ने रचा इतिहास, मेहनत के बल पर बना भागलपुर टॉपर

भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड अंर्तगत झंडापुर ग्रामीण निवासी विद्यानंद चौधरी के पोते और मिट्टी से सोना उगाने वाले किसान रवि शंकर चौधरी उर्फ़ विशाल चौधरी के बेटे आशीष कुमार गौतम ने बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में 95.8% अंक लाकर भागलपुर जिले में टॉप किया है। इस शानदार उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है।
संघर्षों की जमीन से उपजी आशीष की यह सफलता साबित करती है कि खेत की मिट्टी में पसीना बहाने वाले हाथों के बेटे भी इतिहास रच सकते हैं। डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का सपना देखने वाले आशीष अपनी इस कामयाबी का श्रेय परिवार और गुरुजनों को देते हैं।
एक किसान के बेटे द्वारा जिला टॉप करने की यह कहानी हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार करना चाहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button