भागलपुर

मिलकी में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने लगाया ऋण वसूली सह बैकिंग जागरूकता कैंप में पहुंचे महाप्रबंधक ।। Inquilabindia

बिहपुर: गुरूवार को मिलकी पंचायत भवन के परिसर में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक मिलकी शाखा द्वारा ऋण वसूली सह बैकिंग जागरूकता कैंप लगाया।बैंक के भागलपुर महाप्रबंधक नीरज कुमार ने बताया कि अध्यक्ष आशुतोष झा के निर्देश पर इस तरह के कैंप को लगाकर लोगों को न सिर्फ बैंक से लिए ऋण की वसूली की जा रही है।बल्कि इस कैंप में लोगों को बैंकिग के अद्यतन सुविधा की जानकारी देकर उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।इस दौरान महाप्रबंधक ने केसीसी व एनपीए की रिकवरी को लेकर लोगों के मन में उठ रहे सावल को देखते हुए बैठक में उनसे सीधा संवाद कर उनके सवालों का जबाव देकर उनके भ्रम को भी दूर किया।

img 20220901 1148205237228106931317094 scaled

बैठक में बैंक के रिकवरी आफिसर संजय पांडेय,शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार,नोडल अधिकारी पवन कुमार केशरी समेत मुखिया सलाहुद्दीन, मनोज लाल,अनंत शुक्ला,आकाश आदि समेत बड़ी संख्या में पंचायत व इलाके के लोग एवं किसान शामिल थे।महाप्रबंधक ने कैंप को सफल बताते हुए कहा कि लोग बैंकिंग सुविधा का लाभ लेना चाहते हें।इसके लिए मिलकी और इलाके के लोग चाहते भी हैं कि ऋण चुकता कर बैंक का अपना सिविल/साख ठीक कर लें।इसके लिए ग्राहक को कई प्रकार सहूलिसत व स्कीम भी बैंक द्वारा दी जा रही है।ग्राहक खातों काे एडजस्ट व नवीनीकरण भी करा सकते हैं।महाप्रबंधक ने आशा व्यक्त किया कि ग्राहकों/लोगों के उत्साह व जागरूकता को देखकर लगा कि हमारा यह शाखा जल्द ही एनपीए मुक्त हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button