Uncategorizedभागलपुर

नरकटिया जमींदारी गंगा तटबंध का फ्लड फाईटिंग बोर्ड के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण ।।

जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता, एसडीओ व जिप सदस्य भी थे मौजूद

बिहपुर। फ्लड फाईटिंग बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कुमार एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता कुमार शशिकांत ने बिहपुर के लत्तीपुर-नरकटिया गंगा जमींदारी तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग के एसडीओ धीरेंद्र कुमार व जेई कविरंन मौके ओर मौजूद थे। वही मौके पर सैकडों ग्रामीणों द्वारा विभाग के अधिकारी को तटबंध पर जहां तहाँ जमीन पर आए क्रैक को दिखाते हुए इसे दुरूस्त कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2011 में इसी तरह के क्रैक की अनदेखी से तटबंध टूटा था।जिसके बाद इलाके के कई गांव को बाढ़ की तबाही झेलने को विवश होना पड़ा था।इस मौके पर प्रवीण उर्फ फोर्ड, बिकेश, शिवशंकर चौधरी, राहुल कुमार, पिंटू कुमार आदि व नरकटिया के मुन्नी राय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

वहीं मौके पर पहुंचे बिहपुर पूरब भाग दो के जिप सदस्य मोईन राईन ने तटबंध में कई जगह अभी भी रेनकट होने की जानकारी अधिकारी को दी। अधिकारी द्वारा उन्हें बताया गया कि क्रैक को बड़ा ईश्यू नहीं है लेकिन उसे दुरूस्त व तटबंध के सुरक्षा को लेकर जरूरी कार्य कराने को लेकर संवेदक को निर्देश दे दिया गया है। वहीं रेनकट के बारे में बताया गया कि उसे दुरूस्त कराने काम जारी है। निरीक्षण के उपरांत बताया गया कि तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है। तटबंध से अभी करीब डेढ़ मीटर पानी नीचे है। यहां स्लूईस गेट को जाम कर दिया गया है। वहीं फ्लड फाईटिंग के लिए तटबंध पर भरा हुआ बोरा का भंडारण संवेदक द्वारा कराया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा हमलोग लगातार घुमघुमकर तटबंधों का निरीक्षण कर बांध को दुरुस्त कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button