भागलपुर

जन सुराज का शक्ति प्रदर्शन: मड़वा में संगठनात्मक रणनीति, 19 जून को प्रदेश उपाध्यक्ष के स्वागत की तैयारी तेज

बिहपुर, जन सुराज पार्टी के नेता पंकज कुमार के मड़वा स्थित आवास पर सोमवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहपुर विधानसभा के तीनों प्रखंडों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई, जिसका सकारात्मक परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।

img 20240801 wa00017040687439974309214

बैठक के दौरान आगामी 19 जून को नवगछिया में प्रस्तावित प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बिहपुर विधानसभा के सभी पदाधिकारी नवगछिया कार्यालय पहुंचकर उनका भव्य स्वागत करेंगे।

इस मौके पर मौजूद प्रमुख नेताओं में बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष सत्यम कुमार, उपाध्यक्ष गौरव कुमार व अखिलेश कुमार पोद्दार, बिहपुर दक्षिण के पंचायत अध्यक्ष आयुष कुमार, नवगछिया जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, उपाध्यक्ष राजीव संगही, नारायणपुर प्रखंड के प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, प्रीतम कुमार, रमेश शर्मा, रणविजय सिंह, अशोक झा, वेद प्रकाश झा, राजा एवं मो. अलीराज प्रमुख रूप से शामिल थे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति, जनसमस्याओं पर आंदोलन और युवाओं की भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई।

मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। यह आयोजन जन सुराज पार्टी के लिए एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button