भागलपुर

बिहपुर के घनश्याम को बिहपुर विधायक ई.शैलेंद्र ने गुरूवार को बिहपुर डाकबंबला परिसर में अंवस्त्रम देकर किया सम्मानित ।।

नवगछिया। राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड से सम्मानित हुए बिहपुर के घनश्याम को बिहपुर विधायक ई.शैलेंद्र ने गुरूवार को बिहपुर डाकबंबला परिसर में अंवस्त्रम देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि घनश्याम जैसे युवा ही हमारे विस की पहचान है। बिहपुर का शैक्षणिक, बौद्धिव व खेल प्रतिभा का डंका अंतराष्ट्रीय स्तर पर यूं ही बजता रहे। बीते 26 जून को मध्यप्रदेश के इंदौर मैरीओट में बिहपुर निवासी हरीलाल साह व चुन्नी देवी के पुत्र घनश्याम समेत देशभर के कुल 110 प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया था।

घनश्याम के द्वारा ग्रामीण शिक्षा के उपर अपने विचार, सुझाव व सोच को रखा था। अपनी मेघा का डंका राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कई बार बजाया है। इससे पूर्व मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया, उत्कृष्ट लेखन निबंध और भाषण को देखते हुए मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड ने इन्हें ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया था। घनश्याम अभी जिले के नगरपारा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। वे बॉल बैडमिंटन का एक बेहतरीन खिलाड़ी है। राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अलावा भी घनश्याम ने पूर्व में चार अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्विज में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। घनश्याम ने कई किताबें भी लिखी है। इस मौके पर नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज लाल, प्रो.गौतम कुमार, परमानंद राय, प्रभु चौधरी, संजय राय, गोपाल चौधरी व लालमोहन आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button