भागलपुर

डॉक्टर की लापरवाही से गई एक बच्चे की जान।

डॉक्टर की लापरवाही से गई एक बच्चे की जान

ओ पॉजिटिव के बदले चढ़ाया गया बी पॉजिटिव, ब्लड चढ़ने के क्रम में ही बच्चे की हो गई मौत ।।

भागलपुर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल के डॉक्टरों पर एक बच्चे की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगा है। दरअसल बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज मोहल्ले का रहने वाला 12 वर्षीय सुमित लोदीपुर में सुबह ट्रक के धक्के से घायल हो गया था। जिसे परिजनों के द्वारा दस बजे दिन में इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वही उसका एक्सरे भी कराया गया था। लेकिन कहीं से भी कोई फ्रैक्चर नहीं बताया गया। वही बच्चे को ब्लड चढ़ाने की बात डॉक्टरों के द्वारा कही गई। जिस पर परिजनों ने बताया कि बच्चे का ओ पोजिटिव ब्लड ग्रुप है, लेकिन बच्चे को बी पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दी गई। जिससे ब्लड चढ़ने के क्रम में ही बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद से परिजन काफी आक्रोशित हो गए और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग करते दिखे। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मासूम बच्चे की मौत हुई है। वही परिजन यह भी आरोप लगा रहे हैं कि अस्पताल में कोई सुनने वाला भी नहीं है। काफी मिन्नत के बाद इलाज की गई और उसमें भी लापरवाही बरती गई। जिसके कारण बच्चे की मौत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button