भागलपुर

बिहपुर रेलवे स्टेशन के समीप खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर रेल ट्रैक पार करने के क्रम में 25 हजार हायटेंशन तार की चपेट में आया 15 वर्षीय नौंवी कक्षा का छात्र ।।

  • भागलपुर के निजी क्लिनिक में इलाजरत, हालत नाजुक

नवगछिया। कटिहार-बरौनी रेलखंड के बिहपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिम रजिस्ट्री ऑफिस के समीप बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब रेल ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर ट्रैक पार करने के दौरान 25 हजार हाइटेंसन तार की चपेट में आकर पाटलिपुत्रा सेंट्रल स्कूल बिहपुर के छात्र आयुष कुमार 15 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी छात्र झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद वार्ड संख्या- 1, निवासी संतोष कुमार राय का छोटा पुत्र आयुष कुमार है। बताया गया कि खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान 25 हजार हाईटेंशन तार में सिर स्पर्श होते ही जोरदार आवाज के साथ आयुष ट्रेन के ऊपर से निचे गिरकर गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।

सूचना मिलते ही बिहपुर रेल जीआरपी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से छात्र को गम्भीर हालात में बगल के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार छात्र आयुष विद्यालय में क्लास के बाद ट्यूशन पढ़कर चार अन्य छात्रों के साथ अपने घर आलियाबाद जा रहा था। इस दौरान अन्य दो छात्र मालगाड़ी के नीचे से ट्रैक पार कर निकल गया। वही आयुष ने खतरा उठाते हुए ट्रेन के निचे से पार नही कर मालगाड़ी के ऊपर से रेल ट्रैक पार करने के क्रम में रेलवे के हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक जोरदार आवाज हुआ और देखा बच्चा मालगाड़ी के ऊपर तड़प रहा था और अगले ही पल बच्चा जमीन पर आ गिरा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने प्राथमिकी उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया। उसे भागलपुर के निजी क्लिनिक में भर्ती किया गया है। डॉक्टर ने बताया कि लगभग 50% तक जला है, बच्चे की हालत बेहद चिंताजनक है। घटना के बाद छात्र की माँ सुमन देवी फूट-फूटकर रोती है। पिता संतोष कुमार राय किसान हैं। इन्हें दो पुत्र है। खेतीबारी कर दोनो को अच्छे शिक्षा दे रहे हैं। इधर जानकारी पाकर पाटलिपुत्रा सेंट्रल स्कूल बिहपुर के ब्रांच इंचार्ज विशाल राज समेत सभी शिक्षक असप्ताल पहुंचे और घटना के प्रति दुख प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button