भागलपुर

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रभारी डॉ.रवि शंकर ने शिक्षक के हित मे दिए बडा बयान।।

भागलपुर ः बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सदर अनुमंडल सचिव सह प्रमंडल मीडिया प्रभारी डॉ रवि शंकर एवं नवगछिया अनुमंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ने संयुक्त बयान देते हुए कहा है कि अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग द्वारा नशा मुक्त से शिक्षकों को गैरशैक्षणिक कार्यों में संलग्न के संबंध में यह स्पष्ट कहना है कि इस निर्देश से शिक्षकों में असुरक्षा एवं हत्या होने की खतरा हो सकता है एवं शैक्षणिक माहौल विषाक्त होने की गंभीर स्थिति पैदा होने की संभावना प्रबल हो जाएगी कई जिले में प्रतिदिन अखबारों में कई ऐसी घटनाएं घट रही है जिससे यह प्रमाणित हो रहा है कि गोपनीय सूचना देने वालों की निश्चित ही हत्या हो रही है इससे शिक्षकों का मनोबल टूट जाएगा वही नवगछिया अनुमंडल अध्यक्ष ने कहा है कि प्रशिक्षित रात्रि प्रहरी की नियुक्ति की जाए जिससे असामाजिक तत्व विद्यालय अहाते में प्रवेश नहीं कर सके वही प्रमंडल मीडिया प्रभारी डॉ रवि शंकर ने कहा है की शराबबंदी एवं नशीले पदार्थों के सेवन नशा मुक्ति का समर्थन करते हैं लेकिन शिक्षा मंदिर के शिक्षकों को इससे दूर रखा जाए नहीं तो शिक्षा पर बहुत ही गहरा असर पड़ेगा और उन्होंने यह भी कहा है कि जितने भी माध्यमिक विद्यालयों की चहारदीवारी नहीं बनी है उस चहारदीवारी को और मजबूर द्वार का निर्माण मजबूती से जल्द करवाया जाए जिससे असामाजिक तत्व के लोग विद्यालय प्रवेश नहीं कर सके हम नशा मुक्ति कानून का समर्थन करते हैं लेकिन शिक्षकों को इस गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त रखा जाए इसलिए अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों को गैर शैक्षणिक वाला लेटर को जल्द से जल्द निरस्त करने की मांग किया है अगर लेटर निरस्त नहीं हुआ तो इसका पुरजोर विरोध करेंगे डॉ रवि शंकर भागलपुर प्रमंडल मीडिया प्रभारी ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button