भागलपुर

बिहपुर रजिस्ट्री कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर का हड़ताल, रजिस्ट्री कार्य दिन भर रहा बाधित।।

शनिवार को बिहपुर सब रजिस्ट्री आफिस में डाटा आरपेटरों के विरमित एवं योगदान न होने से कार्य ठप रहा।बिहपुर सब रजिस्ट्री आफिस के सब रजिस्ट्रार कृष्णमोहन जयसवाल ने शनिवार को बताया कि विभाग द्वारा मिले वर्चुअल आदेश के आलोेक में डाटा आपरेटर काे शुक्रवार को यहां से विरमित कर दिया गया है।डाटा आपरेटर जिला में अपना आईडी दिखाकर योगदान करेगें।अन्य जगह से विरमित होकर बिहपुर सब रजिस्ट्री स्थानांतरित हुए डाटा आपरेटरों ने यहां योगदान दिया है।इस पर उन्होंने कहा कि नहीं यहां अभी तक किसी डाटा आपरेटर न योगदान नहीं दिया है।जिस कारण शनिवार को रजिस्ट्री कार्य बाधित रहा।

जमीन की जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को बिना कार्य कराए लौटना पड़ गया।बिहपुर में डाटा आपरेटर मो.राशिद जमाल,मो.अंजल अहमद,अभिषेक कुमार व विभा कुमारी ने बताया कि हमें विभाग के जिस पत्र के आलोक में विरमित किया जा रहा है।उस पत्र में पत्रांक व दिनांक तक नहीं है।और इसी पत्र के आलाेक में हम सबों को बिहपुर से विरमित कर दिया है।विरमित करते हुए यहां कार्य करने के दौरान हमलोगों के द्वारा किए जा रहे कंप्यूटर लाॅगइन को भी ब्लाक कर दिया गया है।डाटा आपरेटरों का कहना है कि हमलोगों की मांग है कि हमलाेग स्थानांतरण का विरोध नहीं कर रहे हैं।हमलोगों की मांग है कि मौखिक स्थानांतरण आदेश की जगह उक्त आदेश पत्र में अधिकृत कार्यालय अथवा अधिकारी का पत्रांक व दिनांक होना चाहिए।बताया गया कि राज्य के अपर मुख्य सचिव द्वारा राज्य के सभी लगभग 602 डाटा आपरेटर/कार्यपालक सहायकों का मौखिक स्थानांतरण कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button