भागलपुर

BJP कार्यकर्ता ने उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का किया स्वागत।। InquilabIndia

बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का नवगछिया स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने
जोरदार स्वागत किया, जिसका नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला मंत्री मुकेश राणा ने किया ।।

उप मुख्यमंत्री राजधानी एक्सप्रेस से कटिहार जा रहें थे उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि बहुत जल्द नवगछिया आकर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और नवनिर्मित सम्राट अशोक भवन का उद्घाटन भी किया जाएगा ।

Screenshot 20210715 183835

वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं की नवगछिया के जिला बनाने की मांग पर कहा कि जिला और प्रखंड बनाने के लिए बनी कमिटी में वह शामिल हैं जब भी बिहार में जिला का गठन होगा नवगछिया को जिला बनाने की दिशा में पहल किया जाएगा ।

IMG 20210801 220538

इस दौरान मुख्य रूप से युवा नेता कुणाल गुप्ता, गौरव झा, सलिल कसेरा, इकराम सोनी, मनीष पासवान ,मो अंजार ,अजित कुमार, राजा कुमार पवन सिंह सहित ढ़ेर सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button