भागलपुर

नवगछिया में पुलिस की सख्त कार्रवाई, मारपीट कांड का आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद, शराब मामलों में कई जेल भेजे गए

नवगछिया | पुलिस जिला नवगछिया द्वारा अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मारपीट, अपहरण, मद्यनिषेध तथा न्यायालय से जुड़े मामलों में पुलिस ने अहम सफलताएँ हासिल की हैं।

नवगछिया थाना क्षेत्र में दर्ज मारपीट के एक गंभीर मामले में पुलिस ने कांड संख्या 51/24 (दिनांक 12.02.2024) के मुख्य अभियुक्त मुरारी यादव, पिता–रामरूप यादव, निवासी धोबिनिया, थाना नवगछिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोप है कि अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर वादी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। मामले में पूर्व में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी थी।

वहीं गोपालपुर थाना कांड संख्या 99/25 के तहत दर्ज अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अनुसंधान के दौरान दिनांक 13.12.2025 को अपहृता महिला को महाराष्ट्र से सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

मद्यनिषेध कानून के तहत भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। नवगछिया थाना कांड संख्या 415/25 में दारोगी महतो एवं बिक्रम कुमार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया है। इसी तरह परबत्ता थाना कांड संख्या 200/25 में पिंटू साह और प्रदीप कुमार को भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

इसके अलावा, अनुमंडल दंडाधिकारी नवगछिया द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के तहत जीआर संख्या 14/23 के आरोपी धमेन्द्र शर्मा, पिता–नंदकिशोर शर्मा, निवासी लुरूदास टोला, थाना ढोलबज्जा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button