भागलपुर

विद्यालय में गंदगी को लेकर के समय पर नहीं खुलने के कारण ग्रामीणों ने किया विरोध ।। Inquilabindia

  • 10 शिक्षक पर मात्र 142 छात्र नाम अंकित है
  • हाल स्माइलपुर के मध्य विद्यालय गोनरचक बासा का है।

नवगछिया। इस्माइलपुर प्रखंडों में एक विद्यालय है यहां पर शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा पंचायत स्तर पर विद्यालय की व्यवस्था किया गया है। शुक्रवार को दशहरा की छुट्टी के उपरांत प्रखंड के गोनरचक बासा मध्य विद्यालय खुलना था लेकिन समय पर विद्यालय नहीं खुला छात्र भी आए और चलते बने। क्योंकि विद्यालय सुबह 9 बजे खुलने का है लेकिन विद्यालय नहीं खुला। विद्यालय नहीं खुलने के कारण स्थानीय ग्रामीण भी विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों से विद्यालय समय पर खोलने का मांग किया। जबकि शिक्षकों ने कहा कि छुट्टी रहने के कारण विद्यालय बंद था। बकरी बांधने के कारण गंदगी पूरा फैला हुआ था।

ग्रामीण सुबोध चंद्र मंडल ने बताया कि विद्यालय में मास्टर बहुत है लेकिन पढ़ाई कुछ नहीं होता है। विद्यालय में शिक्षक 10 बजे के बाद ही पहुंचते हैं। कभी भी कोई जांच पदाधिकारी इस विद्यालय में नहीं आते हैं जिस कारण यहां के शिक्षक मनमानी करते है और समय पर कभी आते नही हैं। मालूम हो कि इस विद्यालय में 10 शिक्षक का नियुक्ति शिक्षा विभाग के द्वारा किया गया है। जबकि नामांकित छात्रों की संख्या मात्र 142 है। शिक्षकों ने बताया कि मात्र 10 छात्र उपस्थित हुए थे जिसे भोजन कराया गया है। जबकि ग्रामीणों ने बताया कि यहां चूल्हा भी कभी नहीं जलता है।
क्या कहते हैं प्रधानाध्यापक
प्रधानाध्यापक गंगा रजक बताते हैं कि विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति कम रहता है। दियारा इलाका होने के कारण यहां पर नामांकित छात्र की संख्या कम है। हम कुछ दिन पहले ही यहां पर योगदान दिए हैं। विद्यालय व्यवस्था सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय में ग्रामीणों के द्वारा बकरी बांधने को लेकर के गंदगी करने के कारण विवाद छिड़ गया। ग्रामीण शिक्षकों का पूर्ण विरोध कर रहे थे।
क्या कहते हैं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णकांत सिंह ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति अधिक है। जानकारी में है, सवारी नहीं रहने के कारण उस विद्यालय का पिछले कुछ महीने से निरीक्षण नहीं कर पाए हैं। अगर वहां पर किसी तरह की परेशानी ग्रामीणों को हुआ है तो इस पर जांच सोमवार को करके कार्रवाई करेंगे और समय पर विद्यालय खुलेगा शिक्षक भी आएंगे। अन्यथा विभागीय कार्यवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button