भागलपुर

बिहार में एनडीए खत्म है
सिंगल पार्टी बनकर रह चुकी है BJP : MLA गोपाल मंडल ।।

बिहार में एनडीए खत्म है
सिंगल पार्टी बनकर रह चुकी है भाजपा: विधायक गोपाल मंडल ।।

नवगछिया। अति पिछड़ा का नेता हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं यह बात नवगछिया पहुंचे गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने पत्रकारों के बीच बोल रहे थे। विधायक ने कहा कि निकाय चुनाव में जिस तरह से न्यायालय का आदेश हुआ है। इससे भाजपा नेता इसे अति पिछड़ा विरोधी मुख्यमंत्री बता रहे हैं। यह सरासर गलत है हमारे मुख्यमंत्री ने ही बिहार में महिला आरक्षण के साथ जाति आधारित आरक्षण निकाय चुनाव पंचायत चुनाव में किया है।

न्यायालय ने उसे रोक लगाया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद फिर से चुनाव होने का उम्मीद है। सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील के लिए गई हुई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा के लोग बिहार में एकमात्र पार्टी बन करके रह गई है, उस तरह से हमारे नेता वह हमारी जदयू पार्टी नहीं है। हमारे साथ बिहार के जनता व अन्य सहयोगी दल भी साथ में खड़े हैं। निकाय चुनाव को ले करके उन्होंने बताया कि इसमें जो भी खर्चा आया, जो भी होगा उसको लेकर के आयोग फैसला करेगा। उन्होंने बताया कि हम नवगछिया एसपी से मिलने पहुंचे थे जन समस्या थी जिसको लेकर के उन्होंने आश्वासन दिया है कि हम इसे तत्काल अपने देखरेख में निदान कर देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button