भागलपुर

थाने में लगे जनता दरबार में पीड़ित वृद्ध ने थानेदार के विरुद्ध जमकर किया विरोध लगाए कई आरोप।। Inquilabindia

भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

जनता दरबार में पहुंचे वृद्ध ने जगदीशपुर थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर निकाला भड़ास. दरअसल चांदपुर निवासी सुनील तिवारी ने अपने पैतृक जमीन पर भू माफियाओं की मनमानी के खिलाफ थानाध्यक्ष के पास आवेदन दिया था लेकिन थानाध्यक्ष ने भू माफिया के साथ मिलीभगत से वृद्ध की बात अनसुनी कर दी और ऐसा गत 6 माह से हो रहा है आज पुनः जनता दरबार में पहुंचे वृद्ध ने जब देखा कि थानाध्यक्ष के चेंबर में भू माफिया स्वयं उनके साथ बैठे हैं तो वह आग बबूला हो गए और सवाल करने लगे कि यहां वाजिब इंसाफ कैसे होगा. अगर जिसके खिलाफ मामला है थानाध्यक्ष उन्हीं के साथ बैठते हैं तो फिर इंसाफ की गुंजाइश बस्ती कहां है ऐसा वृद्ध ने कहा. हमारे संवाददाता ने जब पूरे मामले की जानकारी उनसे ली तो उन्होंने कहा कि वह 63 साल के वरिष्ठ नागरिक हैं और कांग्रेस पार्टी से पूर्व में प्रखंड अध्यक्ष भी रह चुके हैं उनकी 64 बीघा की जमीन है गत माह जब वे अपने स्वास्थ्य लाभ हेतु लंदन चले गए थे तो उनकी अनुपस्थिति में भू माफिया ने उनके जमीन पर बहने वाले नाले को मिट्टी से भर कर रास्ता बना दिया और जब प्रभारी थानाध्यक्ष से शिकायत किया तो भी कुछ बात बनी बनी. उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि भूमाफिया के साथ मिलकर थाना प्रभारी उनकी हत्या भी करवा सकते हैं उन्होंने कहा कि उनकी यदि हत्या होती है तो इनके जिम्मेवार थाना अध्यक्ष एवं आरोपी भूमाफिया इसके जिम्मेवार होंगे. अब यह सवाल का जबाब तो वरीय पदाधिकारी ही दे सकते हैं कि आम इंसान जब अपने जान माल के साथ-साथ अपनी संपत्ति के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं फिर भी उनकी बात आखिर अनसुनी क्यों कर दी जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button