भागलपुर

नवगछिया पुलिस जिला टीम लगातार चौथी वार बनी राज्य गोल्ड कप विजेता ।। Inquilabindia

बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय,सहुरिया पूर्वी,सहरसा में सम्पन्न हुए चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग के फाइनल मुकाबले में नवगछिया ने पुलिस एकेडमी,पटना को 35-30,35-28 से जबकि महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में गत वर्ष की विजेता वैशाली ने बेगूसराय को लगातार दो सेटों में 35-29,35-10 से हराकर विजेता होते हुए बादशाहत कायम रखी।

पुरूष वर्ग के फाइनल मुकाबले में नवगछिया की ओर से अंकित,मुकुल,मो.सैफ,सूरज,अविनाश ने व पुलिस एकेडमी,पटना की ओर से मोनू,संटू महाराज,नितीन,शशिकांत,कुंदन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जबकि महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में वैशाली की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कप्तान प्रिया सिंह,वंदना,मुस्कान,कविता,प्रियंका ने व बेगूसराय की ओर से कप्तान पूनम,युक्ता रानी,कशिश,खुशी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बेगूसराय व पटना को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जबकि महिला वर्ग में दरभंगा व पूर्वी चम्पारण को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। पुरूष वर्ग में प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अविनाश कुमार ( नवगछिया ) व महिला वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिया सिंह ( वैशाली ) को दिया गया। पुरुष वर्ग में के फाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मोनू कुमार ( पुलिस एकेडमी,पटना ) को “मैन ऑफ द मैच” एवं महिला वर्ग में वंदना कुमारी ( वैशाली ) को “वूमेन ऑफ द मैच” का पुरस्कार दिया गया।


फाइनल मैच के उपरांत खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादाव,लोजपा की उपाध्यक्ष सरिता पासवान,समाज सेवी गोलू यादव, बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने किया अतिथियों का स्वागत आयोजन सचिव धीरज सम्राट ने एवं धन्यवाद ज्ञापन बॉल बैडमिंटन के सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक प्रकाश रंजन ने किया। मंच संचालन डॉ. जैनेन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष रामा शंकर चौधरी,विजेंद्र शर्मा,उपेन्द्र यादव, प्राचार्य संजय राम,रूपक कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे। मैचों का संचालन दीपक सिंह कश्यप ( पूर्वी चम्पारण ),विकास कुमार ( बेगूसराय )अमर आहूजा,राहुल कुमार ( भागलपुर ),दीपक प्रकाश रंजन ( मधेपुरा ) के देखरेख में किया गया। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा बॉल बैडमिंटन खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले बिहार के खिलाड़ी संगीता कुमारी, प्रिया सिंह,युक्ता रानी,अंकित कुमार, शशिकांत कुमार को प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।यह जानकारी राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button