भागलपुर

नवगछिया के राजस्व कर्मचारी का 5 हजार रूपीए लेकर लगान रसीद देने का ऑडियो वायरल ।। Inquilabindia

  • डीएम के आदेश पर नवगछिया थाने में मामला दर्ज

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। अंचल पदाधिकारी विश्वास आनंद ने बुधवार देर शाम नवगछिया थाने में आवेदन देकर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी मो शाहबुद्दीन पर एफआईआर दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों इलाके के एक व्यक्ति कर्मचारी सहाबुद्दीन से खेत का लगान रसीद के कार्य से गया था। इस दौरान कर्मचारी ने लगान रसीद के बदले पहले पांच हजार रूपीए देने की बात कहा। इस कार्य के लिए कर्मचारी ने नवगछिया सीओ का हवाला देते हुए राशी की मांग की।

जिसका उस व्यक्ति ने ऑडियो क्लिप बना लिया और अगले दिन लोक निवारण पदाधिकारी नवगछिया को वह ऑडियो टेप भेज दिया जिसके बाद भागलपुर डीएम को घटना की जानकारी दी गई। डीएम के आदेश पर बुधवार देर शाम नवगछिया सीओ के लिखित आवेदन पर कर्मचारी के विरूद्ध केस दर्ज किया गया। इस बारे में नवगछिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शिव प्रसाद रमाणी ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले कि छानबीन कर रही है। जांचोपरांत कानूनी कार्यवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button