कुमकुम देवी बनी भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष

बिहपुर। नवगछिया पुलिस जिले के खरीक की पूर्व जिप सदस्या कुमकुम देवी को बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनाया गया है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता की सूची को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से शुक्रवार को अनुमोदित होने के बाद सूची को जारी कर दिया गया है।

fb img 17014863921453361160548687061484
fb img 17014863950545534209067136131737
fb img 17014863974767988258092027794007
fb img 17014864002147092406807524329298

अपने इस मनोनयन पर कुमकुम देवी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता समेत अपने सभी स्नेहजनों का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस पर मैं खड़ा उतरने का प्रयास करूंगी। मालूम हो कि कुमकुम देवी नवगछिया पुलिस जिला भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Leave a Comment