भागलपुर

शराब तस्करी गांजा की खेती और अफीम का करोवार करता है सांसद- गोपाल मंडल

अमरजीत सिंह, भागलपुर

भागलपुर (आसेस) एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है या वायरल वीडियो जदयू के गोपालपुर से विधायक नीरज कुमार उर्फ गोपाल मंडल का है वायरल वीडियो में विधायक गोपाल मंडल ने भागलपुर के जदयू सांसद अजय मंडल पर शराब तस्करी , गांजा की खेती और अफीम का कारोबार करने का आरोप लगा रहे हैं! जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल आज अखबार संवादाता अमरजीत कुमार सिंह ने किया तो पता चला जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी सह गोपाल मंडल की पत्नी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बताया जा रहा है जो पंचायत चुनाव के आचार संहिता का उल्लंघन भी बताया जा रहा है वीडियो में गोपाल मंडल अपनी ही पार्टी के सांसद अजय मंडल पर गंभीर आरोप लगा रहे है वायरल वीडियो में गोपाल मंडल इस्माइलपुर प्रखंड के चंडिकास्थान में अपनी पत्नी जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि अजय मंडल हमारा सांसद है यहां के जनता जनार्दन ने संसद को वोट देकर जिताया लेकिन वह कभी जनता के दुख दर्द को देखने तक के लिए नहीं आते कोरोनावायरस बाढ़ कटाव में स्थिति नदारद रहे सिर्फ मुख्यमंत्री के आगमन पर उनके साथ रहते हैं इस बार जनता उनको सबक सिखाएगी !


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button