भागलपुर

मीडिया कर्मियों से किया गया बदतमीजी

बिहपुर विधानसभा में राजद से टिकट लेने के लिए कई दावेदारों में होड़ मची हुई है। टिकट सुनिश्चित करने के लिए ही जाँच के लिए आई टीम के बैठने से खाने तक की बेहतर व्यवस्था की गई थी। किन्तु, खबर कवरेज के लिए पहुँचे मिडिया कर्मियों के लिए खड़ा रहने तक व्यवस्था नहीं थी। इसके बाद भी मीडिया कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते काफी जद्दोजहद कर खबर संकलन का किया। जिसके दौरान पार्टी के कई स्थानीय नेताओं ने मीडिया कर्मियों के साथ बदतमीजी भी की। यहाँ तक कि जाँच टीम भी मीडिया कर्मियों से बात करना तक मुनासिब नहीं समझा। यहीं नहीं, प्रेस कांफ्रेंस करने की बात कहकर मिडिया कर्मियों को दयालपुर चौक स्थित एक होटल बुलाया। वहाँ प्रेस कांफ्रेंस करने के बजाय जाँच टीम और उनके समर्थक खाना खाने में व्यस्त हो गए। जिसके कारण मीडिया कर्मियों को वहाँ से भी  बैरंग वापस लौटना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button