भागलपुर

घटना स्थल पर नहीं पहुँची राजद की प्रदेश जाँच कमेटी, शामियाना के नीचे फर्राटेदार पंखा के हवा में पीड़ित परिवार से ली घटना की जानकारी

तेजस्वी यादव के निर्देश पर तुलसीपुर बहियार में गुड्डू सनगही के बासा समीप से बरामद शव मामले की जाँच के लिए राजद प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुँची थी पार्टी की नौ सदस्यीय टीम

खरीक – बीते 18 जून को एन एच – 31 किनारे स्थित तुलसीपुर बहियार में गुड्डू सनगही के बासा के समीप से थाना क्षेत्र के एक गाँव की एक महिला का छत-विछत शव बरामद हुई थी। ग्रामीणों एवं परिजनों ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। जिसकी जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के नेतृत्व में नौ सदस्य टीम का पूरे मामले की जाँच के लिए एक टीम का गठन किया।

गठित टीम मंगलवार को दर्जनों वाहनों के काफिला के साथ मृतका के गाँव पहुँचे। किन्तु, घटना की सही जाँच के लिए टीम घटना स्थल पर जाकर पूरे मामले की जाँच करने के बजाय मृतका के घर के समीप स्थानीय नेताओं द्वारा वाहवाही लूटने के लगाया शामियाना के नीचे फर्राटेदार हवा में पीड़ित और शोकाकुल परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का साकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा राजद परिवार आपके साथ खड़ा है।

किसी भी कीमत पर दोषी को बचने नहीं दिया जाएगा। चाहे वो कितना भी ताकतवर या प्रभाव वाला इंसान क्यों नहीं हो। वहीं, नेताओं की आने की सूचना पर गुलशन यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँचे एवं सभी ने एक स्वर में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। साथ ही तुलसीपुर के गुड्डू सनगही पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही गुड्डू की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हमलोग मृतका के घर के सामने एन एच – 31 को जाम कर उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे।

ग्रामीणों ने नेताओं से स्थानीय थानाध्यक्ष पर लापरवाही और उदासीनता का आरोप लगाते हुए जमकर शिकायत की। इसके बाद जाँच टीम वहाँ से रवाना होकर दयालपुर चौक स्थित एक होटल में पहुँची। जहाँ मनपसंद खाना खाकर पटना के लिए रवाना हो गई। जाँच टीम में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. कांति सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदयनारायण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. तनवीर हसन, पूर्व मंत्री बीमा भारती, राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव, मुंगेर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कुमारी अनिता, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अरूण कुमार यादव शामिल थे।

  • मीडिया कर्मियों से किया गया बदतमीजी :
    बिहपुर विधानसभा में राजद से टिकट लेने के लिए कई दावेदारों में होड़ मची हुई है। टिकट सुनिश्चित करने के लिए ही जाँच के लिए आई टीम के बैठने से खाने तक की बेहतर व्यवस्था की गई थी। किन्तु, खबर कवरेज के लिए पहुँचे मिडिया कर्मियों के लिए खड़ा रहने तक व्यवस्था नहीं थी। इसके बाद भी मीडिया कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते काफी जद्दोजहद कर खबर संकलन का किया।
  • जिसके दौरान पार्टी के कई स्थानीय नेताओं ने मीडिया कर्मियों के साथ बदतमीजी भी की। यहाँ तक कि जाँच टीम भी मीडिया कर्मियों से बात करना तक मुनासिब नहीं समझा। यहीं नहीं, प्रेस कांफ्रेंस करने की बात कहकर मिडिया कर्मियों को दयालपुर चौक स्थित एक होटल बुलाया। वहाँ प्रेस कांफ्रेंस करने के बजाय जाँच टीम और उनके समर्थक खाना खाने में व्यस्त हो गए। जिसके कारण मीडिया कर्मियों को वहाँ से भी बैरंग वापस लौटना पड़ा।

जैसे ही जांच टीम पहुँची कि स्थानीय नेताओं एवं समर्थकों ने तेजस्वी यादव और मंगनीलाल मंडल जिंदाबाद का नारा लगाकर जाँच टीम का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button