डॉ0 आंबेडकर समग्र सेवा अभियान को लेकर हुए बैठक

IMG 20250416 WA0007

भागलपुर 15 अप्रैल 2025, भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिले के 1047 अनुसूची जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में 22 विभागों की योजनाओं से टोला के सभी परिवारों को अच्छादित करने के लिए चलाए जा रहे डॉ0 अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की सफलता को लेकर बैठक आयोजित की गई। प्रखंडों के पदाधिकारी बैठक से ऑनलाइन जुड़े हुए थे। 19 अप्रैल को लगभग 50% पंचायत में यह अभियान चलेगा।
जिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ये सभी अभियान एवं कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में चलेगा। उन्होंने कहा कि जीविका के 1860 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम भी आयोजित है, जिसके लिए प्रचार भान कल से आना शुरू हो जाएगा।

img 20250416 wa00052006781638134291099


उन्होंने कहा कि दोनों कार्यक्रम इस तरह से बनाया जाए की एक कार्यकम दूसरे से ना टकराये। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड बनाने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र को शामिल किया जाए। जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन का स्वघोषणा पत्र मान्य होगा, जॉब कार्ड सभी इकछुक व्यक्ति का बनवा दिया जाए, जहां भी चापाकल की कमी है वहां के प्राथमिकता का आकलन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी चापाकल लगवाएंगे। इसके साथ ही 24 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा बिहार में 10 लाख आवास की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इसलिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभुकों का सर्वे करवाकर उसकी प्रविष्टि आधार, बैंक खाता संख्या, जमीन के कागजात के साथ पोर्टल पर कर लिया जाए।
उन्होंने कहा कि कई कार्यक्रम एवं अभियान एक साथ चलाए जा रहे हैं। इसलिए प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को छुट्टी पर जाने हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी की सहमति आवश्यक होगी। इसके साथ ही अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की भी छुट्टी पर जाने की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को रहनी चाहिए।
बैठक में अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन श्री कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था श्री महेश्वर प्रसाद सिंह सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *